देव भूमि उत्तराखंड नैनीताल जनपद के रामनगर अंतर्गत मानिला विहार चोरपानी में नव युवाओं द्वारा सुंदर शिव शक्ति मंदिर का निर्माण किया गया है इस शिव शक्ति मंदिर निर्माण में नन्हे-मुन्ने बच्चों वह युवाओं ने निष्काम भाव से अपनी सेवा दी| मंदिर निर्माण का वास्तविक श्रेय नवयुवाओं हो ही जाता है|
मंदिर निर्माण में कई सालों से विलंब हो रहा था परंतु नवयुवाओं को यह विलंब उचित नहीं लग रहा था|  
अतः  नवयुवाओं ने अति शीघ्र मंदिर निर्माण के विषय में एक अहम बैठक का आयोजन दिनांक 18 जुलाई 2020 को सायं काल 6:00 बजे  किया जिसमें यह प्रस्ताव रखा गया की पुरानी सीमित को भंग कर दिया जाए और नई युवा समिति का गठन कर दिया जाए जिससे मंदिर निर्माण कार्य अति शीघ्र से अतिशीघ्र संपन्न हो सके सभी मानिला बिहार वासियों का एकमत मिलने से पुरानी सीमित को तत्काल भंग कर दिया और नवयुवा समिति का गठन कर दिया गया|
"नवयुवा समिति ने विलंब ना करते हुए तत्काल मंगल सिंह बिष्ट जी की अध्यक्षता में एवं कुमाऊ के सर्वश्रेष्ठ वैदिक ब्राह्मण आचार्य दिनेश पाण्डेय जी द्वारा 21 जुलाई के दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग व  अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन किया गया और मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गयालगभग 1 महीने में ही मंदिर निर्माण कार्य को पूर्ण कर दिया|"

शिव शक्ति मंदिर निर्माण कार्य में मानिला विहार वासियों ने तन मन धन से अपनी श्रद्धा अनुसार पूर्ण सहयोग प्रदान किया जिसका फल स्वरुप आज हम और आप सभी के सामने सुंदर भव्य शिव शक्ति मंदिर बनकर तैयार है मंदिर के बगल में ही कल- कलछल- छल करती हुई सुंदर निर्मल शीतल जल धारा निरंतर बहती रहती है जिससे यह मंदिर और भी अधिक शोभायमान लगता हैयह शिव मंदिर मानिला विहार में आने वाले श्रद्धालुओं का मन लुभाता है और आकर्षण का केंद्र भी बन गया है मानिला विहार शिव शक्ति मंदिर में जो भी भक्त श्रद्धा से पूजा अर्चना करते हैं भगवान भोलेनाथ उनकी प्रतेक मनोकामनाओं को अवश्य पूर्ण करते हैं|